भारत का सबसे व्यस्त बंदरगाह कौन सा है | bharat ka sabse vyast bandargah kaun hai

Admin
0

भारत का सबसे व्यस्त बंदरगाह कौन सा है?


आप सभी का हमारे ब्लॉग में स्वागत है क्या आप जानते है कि भारत का सबसे व्यस्त बंदरगाह कौन सा है चलो इस प्रश्न का उत्तर हम आपको बतायेगे।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट का संक्षिप्त नाम JNPT है। यह पोर्ट मुंबई में स्थित है। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट का अन्य नाम न्हावा शेवा है। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट भारत का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट है और भारत का सबसे व्यस्त बंदरगाह भी है। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अरब सागर में है। यह पोर्ट वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का टर्मिनल भी है।

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह की स्थापना 26 मई 1989 को हुई थी। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से मुख्य आयात रसायन, मशीनरी, प्लास्टिक, विद्युत मशीनरी, वनस्पति तेल और एल्यूमीनियम और अन्य अलौह धातुएं हैं। 

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह ज्यादातर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक के साथ-साथ अधिकांश उत्तर भारत से आने वाले या जाने वाले कार्गो ट्रैफिक को संभालता है।
जवाहरलाल नेहरू पोर्ट का वार्षिक यातायात 5 मिलियन TEU है।

TEU लॉजिस्टिक्स में इस्तेमाल किया जाने वाला एक संक्षिप्त नाम है, जिसका अर्थ है ट्वेंटी इक्विपमेंट यूनिट या दूसरे शब्दों में 20-फुट कंटेनर। TEU टवील के साथ माल परिवहन के लिए उपयोग किया जाने वाला सबसे छोटा उपकरण है।

मुंबई हार्बर के वर्तमान में मौजूदा बर्थों में से पहला 1870 के दशक में बनाया गया था। मुंबई के पोर्ट ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष कर्नल जे.ए. बेलार्ड है।

इसे भी पढ़े :  Asian countries capital currency and language | Vitamins scientific name food sources list | Name of parliament of all countries

भारत का पहला निजी क्षेत्र का बंदरगाह गुजरात पिपावाव पोर्ट लिमिटेड है। यह पोर्ट गुजरात राज्य में है। बंदरगाह गुजरात पिपावाव पोर्ट दक्षिण-पश्चिमी तट पर भावनगर से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और मुंबई के उत्तर-पश्चिम में लगभग 152 समुद्री मील की दूरी पर स्थित एक ऑल-वेदर संचालित पोर्ट है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top