मानव शरीर का सबसे व्यस्त अंग कौन सा है | Manav sharir ka sabse vyast ang kaun sa hai

Admin
0

Manav sharir ka sabse vyast

Manav sharir ka sabse vyast ang kaun sa hai


आप सभी का का हमारे ब्लॉग में हार्दिक अभिनंदन है। आज के पोस्ट में हम मानव शरीर का सबसे व्यस्त अंग कौन सा है इस प्रश्न का उत्तर जानेंगे। 

हृदय एक पेशीय अंग होता है। हृदय को दिल (Heart)भी कहते है। हृदय लगभग एक बंद मुट्ठी के आकार का होता है और फेफड़ों के बीच, छाती के मध्य डिब्बे में स्थित होता है। मानव शरीर का सबसे व्यस्त अंग हृदय (दिल) ही होता है क्योंकि हृदय का मुख्य कार्य हमारे पूरे शरीर में रक्त को प्रवाहित करना होता है। हृदय, हृदय गति की लय और गति को नियंत्रित करता है और रक्तचाप को बनाए रखता है।

हृदय में चार चैम्बर होते हैं। हृदय अंग दो भागों में विभाजित होता है, दायां एवं बायां। हृदय के दाहिने एवं बाएं, प्रत्येक ओर दो चैम्बर (अलिंद एवं निलय नाम के) होते हैं। दाहिने ओर दायाँ अलिंद और दायाँ निलय और बाएं और बायाँ अलिंद बायाँ निलय होता है।

हमारा हृदय 3 लेयर से मिलकर बना हुआ होता है। सबसे बाहरी वाले लेयर को पेरिकार्डियम कहते हैं और बीच वाले को मायोकार्डियम कहते है। यह सबसे मोटी लेयर होती है जो कि पेशी की बनी हुई होती है। आखिर में सबसे अंदर वाली लेयर को एंडोकार्डियम कहते है।

दिल का वजन 250 और 350 ग्राम के बीच होता है। और दिल प्रति दिन लगभग 100,000 बार धड़कता है। एक वयस्क का दिल प्रति मिनट लगभग 60 से 80 बार धड़कता है।


एक महिला का दिल आमतौर पर पुरुषों की तुलना में तेजी से धड़कता है। एक औसत पुरुष का दिल एक मिनट में लगभग 70 बार धड़कता है, जबकि औसत महिला की दिल एक मिनट में 78 बार धड़कता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top