Manav sharir ki sabse chhoti maspesi kaun si hai
आप सभी का का हमारे ब्लॉग में हार्दिक अभिनंदन है। आज हम हमारे ब्लॉग में मानव शरीर की सबसे छोटी मांसपेशी कौन सी है इस प्रश्न का उत्तर बताएंगे। मानव कान में तीन हडि्डया मैलेलस, इनकस और स्टेप्स पाया जाता है। स्टेपेडियस मांसपेशी का काम शरीर की सबसे छोटी हड्डी को सहारा देना होता है, जिसे स्टेप्स कहा जाता है। स्टेप्स हड्डी मध्य कान का हिस्सा होता है और आंतरिक कान में कंपन करने में मदद करता है।
मानव शरीर की सबसे छोटी मांसपेशी कान के अंदर स्थित होती है। मानव शरीर की सबसे छोटी मांसपेशी को स्टेपेडियस कहा जाता है और स्टेपेडियस मांसपेशी को मानव शरीर की सबसे छोटी कंकाल की मांसपेशी भी कहा जाता है। यह मांसपेशी 2 मिलीमीटर से भी कम लंबा होता है। स्टेपेडियस मांसपेशी की लंबाई 9 और 11 मिमी के बीच हो सकती है।
स्टेप्स की हड्डी से स्टेपेडियस मांसपेशी जुड़ी होती है। यह मध्य कान की हड्डियों की श्रृंखला में अपनी स्थिति बनाए रखता है। जब भी कंपन ध्वनि तरंगें इनके माध्यम से हमारे आंतरिक कान में जाती हैं तो हमें सुनने में सहायता करता है।
स्टेपेडियस मांसपेशी का मुख्य कार्य आंतरिक कान में तेज आवाज के संपर्क में आने से रोकना है। जब तेज ध्वनि तरंगें हमारे कान में पहुंचती है। तब स्टेपेडियस मांसपेशी स्टेप्स हड्डी को पीछे घीच लेती है जिससे आंतरिक कान में कम से कम ध्वनि पहुंचे। कम ध्वनि तरंगें से आंतरिक कान को कम नुकसान हो और श्रवण तंत्र की रक्षा को सके।