मध्य प्रदेश की जीवन रेखा किसे कहा जाता है | Madhya pradesh ki jivan rekha kise kaha jata hai

Admin
0

Madhya pradesh ki jivan rekha kise kaha jata hai

Madhya pradesh ki jivan rekha kise kaha jata hai

मध्य प्रदेश राज्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 308245 वर्ग किलोमीटर है। मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के अनुसार भारत देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा नदी को कहा जाता है। यह भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक है और यह एक पश्चिम दिशा में बहने वाली नदियों में से भी एक है। नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक पर्वत से होता है। यह मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित है। 

नर्मदा नदी की कुल लंबाई 1,312 Km है। यह नदी भारत देश की पांचवी सबसे लंबी और मध्य प्रदेश राज्य की सबसे लंबी नदी है। यह मध्य प्रदेश में लगभग 1077 Km मध्य प्रदेश में प्रवाहित होती है। नर्मदा नदी तीन भारतीय राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात से होकर बहती है। 

नर्मदा नदी अंत में प्रवाहित होते हुए भरुच के निकट खंभात की खाड़ी में गिरती है तथा यह अपने मुहाने पर एस्चुरी का निर्माण करती है। नर्मदा नदी को रेवा, नामोदास, शंकरी, सोगो देवी, मैकलसुता जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है।

नर्मदा नदी की प्रमुख बाईं ओर से बरनार, बंजर, तवा, छोटी तवा, कुंदी, दूधी, शेर, शक्कर, गंजाल और गोई मिलने वाली सहायक नदियां है।


नर्मदा नदी की दाई ओर से हिरन, तिनदोनी, बरना, कोलार, मान, ऊँटी, हथिनी आदि सहायक नदियां है। नर्मदा नदी उत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एक पारंपरिक सीमा का निर्माण भी करती है।

नर्मदा नदी पर बने प्रमुख बांध इंदिरा सरोवर, सरदार सरोवर ओंकारेश्वर आदि हैं।

नर्मदा नदी के तट पर स्थित प्रमुख शहर अमरकंटक, जबलपुर, नरसिंहपुर, बड़वानी, झाबुआ, होशंगाबाद, महेश्वर आदि हैं।

नर्मदा नदी पर ददी जलप्रपात, मंधार जलप्रपात, कपिलधारा जलप्रपात, धुआँधार जलप्रपात, सहस्त्रधारा जलप्रपात और दुग्धधारा जलप्रपात आदि स्थित प्रमुख जलप्राप्त है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top