क्या आप जानते है कि हिंदी का प्रथम व्याकरण लिखने वाले विद्वान कौन है नहीं तो हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।
हिंदी भाषा का व्याकरण लिखने के प्रयास बहुत पहले शुरू हो गए थे। अद्यतन जानकारी के अनुसार हिन्दी व्याकरण का प्रथम व्याकरण लिखने वाले विद्वान दामोदर पंडित थे।
दामोदर पंडित द्वारा लिखित उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण को ही हिंदी भाषा का प्रथम व्याकरण माना जाता है। यह बारहवीं शताब्दी का है। इस समय हिन्दी का क्रमिक विकास इसी समय से प्रारम्भ माना जाता है।
उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण व्याकरण पुस्तक में हिंदी की पुरानी कोली या अवधी बोली के लिए संस्कृत पढ़ाने के लिए एक मैनुअल है, जिसमें प्राचीन काल के व्याकरणिक रूपों के बहुमुखी संस्कृत संस्करणों को पुरानी और संस्कृत दोनों भाषाओं में व्याख्यात्मक वाक्य दिए गए हैं।
Read More : 👉 All subject name in english and hindi | Name of parliament of all countries | 👉 Vitamins scientific name food sources list | 👉 Asian countries capital currency and language
1675 ई. में मिर्जा खान इब्न फखरुद्दीन मुहम्मद द्वारा कुछ पूर्व ब्रज भाषा के व्याकरण पर एक ग्रंथ लिखा गया था। 16 पृष्ठों के तुहफतुल हिन्द नामक इस लघु ग्रन्थ में हिंदी साहित्य के विभिन्न विषयों की विवेचना है, जो क्रमश: व्याकरण, छंद, तुक, अलंकार, श्रृंगार रस, संगीत, कामशास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र और शब्दकोश हैं।